फार्नबोरो एयरशो में एचएएल लेगा हिस्सा
नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) फार्नबोरो एयरशो में हिस्सा लेने वाले 1,400 प्रदर्शकों में शामिल होगा। उड्डयन क्षेत्र का यह सबसे बड़ा एयरशो है, जो सोमवार से ब्रिटेन में शुरू होगा।
रक्षा राज्य मंत्री एम.एम.पल्लम राजू शो में भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व करेंगे। वहां अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी क्षेत्र की तमात हस्तियों के उपस्थित होने की संभावना है। लगभग 120,000 आगंतुकों के इस शो में उपस्थित होने की संभावना है।
रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता के अनुसार रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, एचएएल फार्नबोरो इंटरनेशनल एयरशो में हिस्सा ले रहे 40 देशों के 1,393 प्रदर्शकों में शामिल है।
सप्ताह भर चलने वाला यह आयोजन आधुनिकतम उत्पादों को प्रदर्शित करने का एक अच्छा अवसर मुहैया कराएगा।
प्रवक्ता के अनुसार पूरे सप्ताह भर 170 विमान प्रदर्शित किए जाएंगे और यह प्रदर्शनी इस वर्ष स्पेस जोन और अनमैन्ड एरियल व्हिकल (यूएवी) पर केंद्रित होगी।
रक्षा सचिव राज कुमार सिंह और कमांडर इन चीफ, दक्षिणी वायु कमान, एयर चीफ मार्शल एस.मुकर्जी इस शो में राजू के साथ होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications