गुड़गांव में गोली लगने महिला की मौत
मृतका की पहचान रुचि के रूप में की गई है जो एक निजी एयरलाइन में प्रशिक्षु थी।
गुड़गांव के पुलिस उपाधीक्षक वेद प्रकाश ने बताया, "प्रारंभिक तौर पर यह आत्महत्या का मामला नजर आ रहा है, लेकिन हम हत्या के दृष्टिकोण से भी इसकी जांच कर रहे हैं। हमने महिला के पति गौरव चौहान से पूछताछ की है। वह आपराधिक पृष्ठभूमि का व्यक्ति है। हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।"
अधिकारियों के मुताबिक आचार्यपुरी स्थित मकान में यह घटना रविवार को दिन के 11 बजे हुई।
चिकित्सकों के अनुसार महिला ने अपने सिर में नजदीक से गोली मारी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications