रवींद्र उत्सव में देशभर के कलाकार लेंगे हिस्सा

प्रदीप्त तापदार

कोलकाता, 18 जुलाई (आईएएनएस)। नोबेल पुरस्कार विजेता रबिंद्रनाथ टैगोर की स्मृति में यहां 10 अगस्त से शुरू हो रहे नौ दिवसीय समारोह में देश भर से कलाकार और सांस्कृतिक हस्तियां जुटेंगी।

यह समारोह टैगोर की 150वीं जयंती समारोह का हिस्सा होगा और इस दौरान उनकी साहित्यिक कृतियों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

रवींद्र उत्सव का आयोजन गैर सरकारी संगठन, हैपनिंग्स कोलकाता द्वारा किया जा रहा है।

हैपनिंग्स कोलकाता, भारतीय कंपनी कानून के तहत पंजीकृत एक अलाभकारी कंपनी है। इसके प्रवक्ता विजि अयंगर ने आईएएनएस को बताया, "देश भर के कलाकार कोलकाता आएंगे और टैगोर की साहित्यिक कृतियों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। वे अपने-अपने तरीके से टैगोर के संदेश की व्याख्या करेंगे।"

टैगोर द्वारा रचित नाटक 'डाक घर' की हिंदी और अंग्रेजी में प्रस्तुति, मुंबई के सुनील शानबाग द्वारा की जाएगी। यह नाटक बिस्तर पर पड़े एक युवक, अमल की पीड़ा और भावना को जाहिर करता है, जो संकीर्ण चारदीवारी के बंधन को तोड़ कर बाहरी दुनिया की असीमितता में मुक्त विचरण करना चाहता है।

पंजाबी रंगमंच की प्रमुख हस्ती, नीलम मान सिंह चौधरी, टैगोर की साहित्यिक कहानी 'स्त्रीर पत्र' को पंजाबी में प्रस्तुत करेंगी।

यह कहानी समकालीन बंगाली समाज के विचारों और आदर्शवाद तथा एक ऐसी पढ़ी-लिखी महिला के बीच टकराव को लेकर है, जो अपने समय से बहुत आगे है।

आईटीसी संगीत रिसर्च एकेडमी के गुरु जन, टैगोर के रवींद्र संगीत की समृद्ध संपूर्ण कृतियों को एक पारंपरिक भारतीय शास्त्रीय रूप में प्रस्तुत करेंगे।

अब्राहम मजुमदार, रवींद्र संगीत की एक पाश्चात्य शास्त्रीय संदर्भ में व्याख्या करेंगे। समारोह का एक अन्य आकर्षण होगा टैगोर के क्रांतिकारी गीत 'अगुनेर पारशमोनी' की कठपुतली के माध्यम से रंगमंचीय प्रस्तुति। इसके निर्माता निर्देशक सुदीप गुप्ता हैं।

बौद्धिक कार्यक्रमों के अंतर्गत दर्जनों स्कूलों और कॉलेजों में वर्तमान शिक्षा प्रणाली और मूल्यों पर, साथ ही उन विषयों पर टैगोर के खुद के विचारों पर चर्चा आयोजित की जाएगी।

अयंगर ने कहा, "हम पिछले कुछ वर्षो से कोलकाता में रवींद्र उत्सव आयोजित कर रहे हैं। लेकिन इस बार हम इसे व्यापक पैमाने पर आयोजित कर रहे हैं, क्योंकि इस बार विशेष अवसर है। रवींद्रनाथ टैगोर के प्रति हमारी यह श्रद्धांजलि है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+