मिजोरम में बनेंगे तंबाकू विरोधी दस्ते
एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि हाल ही में आईजोल जिले में पहले एटीएस दल का गठन किया गया है। सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम-2003 (सीओटीपीए-2003) को लागू करने की रणनीति तैयार करने के लिए मंगलवार को एक बैठक होगी।
आधिकारिक आकड़ों के अनुसार तंबाकू के इस्तेमाल की दृष्टि से मिजोरम का नाम पिछले आठ साल से देश के सभी राज्यों में शीर्ष पर है।
परियोजना 'धूम्रपान मुक्त' के लिए नोडल अधिकारी जेन आर. राल्ते ने बताया, "राज्य में सार्वजनिक स्थलों पर सीओटीपीए-2003 के तहत धूम्रपान प्रतिबंधित है। लेकिन इस प्रावधान का अक्सर उल्लंघन होता रहता है।"
राल्ते ने कहा, " एटीएस सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान की निगरानी करेगा। साथ ही सीओटीपीए-2003 के तहत शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तथा नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद बचने पर रोक है।"
राज्य सरकार ने इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री लालरीनलीयना सैलो की अध्यक्षता में 'धूम्रपान मुक्त समिति' (एसएफएमसी) का गठन किया गया था और प्रदेश को ध्रूमपान मुक्त बनाने की रणनीति भी तैयार की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications