भारतीय श्रमिकों में बाल विवाह सामान्य बात
समाचार पत्र 'तमिल निसान' के अनुसार 78 वर्षीय पुजारी ने कहा कि उन्होंने स्वयं पांच बाल विवाह कराएं हैं। इनमें दो लड़कियों की उम्र केवल 12 साल थी।
उन्होंने कहा, "पिछले छह महीनों के दौरान माता-पिता द्वारा शादी की अनुमति देने से मना करने पर अथवा गर्भवती होने के कारण छह किशोर-किशोरियां भाग चुके हैं।"
इसकी वजह से नेगरी सेंबीलन में अधिकतर भारतीय नवजातों का जन्म पंजीकरण नहीं हो पाता है।
ब्रिटिश उपनिवेश काल के दौरान हजारों भारतीयों को श्रमिक के रूप में मलेशिया लाया गया था, जो यहां आकर बस गए।
इनमें ज्यादातर गरीब और अशिक्षित हैं। यहां करीब 17 लाख भारतीय रहते हैं जिनमें तमिलों की संख्या अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications