चण्डीगढ़ में विकलांगों के लिए वातानुकूलित बसें चलेंगी
चण्डीगढ़, 18 जुलाई (आईएएनएस)। विकलांग और बुजुर्ग लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए चण्डीगढ़ परिवहन उपक्रम (सीटीयू) अगले सप्ताह विशेष रूप से निर्मित की गई वातानुकूलित बसें शुरू करेगा।
अधिकारियों के मुताबिक इन बसों में कुछ खास सुविधाएं होगी जिनसे विकलांगों एवं बुजुर्गो को काफी मदद मिलेगी। इन बसों के गेट पर ऐसा रैंप लगा होगा जिसे जरूरत पड़ने पर ड्राइवर खोल सकेगा और विकलांग या बुजुर्ग व्यक्ति को बस में चढ़ाने में मदद कर सकेगा।
चण्डीगढ़ यातायात विभाग के निदेशक एम. एल. शर्मा ने रविवार को आईएएनएस से कहा, "इन 32 सीटों वाली बसों को पूरी तरह से वातानुकूलित और विकलांगों और बुजुर्गो की जरूरतों के अनुरूप निर्मित किया गया है।"
शर्मा ने कहा, "शुरुआत में हम लाल रंग की इन 10 बसों को शुरू कर रहे हैं, अच्छे परिणाम मिलने पर हम इनकी संख्या बढ़ाएंगे।"
इन बसों में पांच किलोमीटर की दूरी के लिए 10 रुपये किराया निर्धारित किया गया है और पांच किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा के लिए 15 रुपये का किराया निर्धारित है।
कुछ महीने पहले ही सीटीयू ने प्रमुख मार्गो पर वातानुकूलित बसें शुरू की हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications