अफगानिस्तान में विस्फोट, 3 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अब्दुल गफूर सईदजादा के हवाले बताया कि काबुल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से सटे एक रिहायसी इलाके माक्रोरयान चार में हमलावर ने एक साइकिल में विस्फोटक बांध रखे थे।
सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता गुलाम साखी कारगर ने कहा, "हमले में एक बच्चे सहित तीन नागरिकों की मौत हो गई और 45 घायल हो गए हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।"
कारगर ने कहा कि हताहतों में अधिकतर स्कूली छात्र थे जो विस्फोट के समय स्कूल से घर लौट रहे थे। घायलों को शहर के तीन अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
चश्मदीदों का कहना है कि हमला नाटो के एक सैन्य काफिले को निशाना बनाकर किया था। लेकिन नाटो के प्रवक्ता जनरल जोसेफ ब्लॉट्ज ने कहा कि इसमें कोई जवान हताहत नहीं हुआ है।
37 वर्षीय दुकानदार अहमद साखी ने बताया, "नाटो समर्थित सेना के दो वाहनों के गुजरने के एक मिनट बाद ही शक्तिशाली विस्फोट हुआ।"
यह विस्फोट ऐसे समय में हुआ है जब काबुल में होने वाले एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के मद्देनजर यहां कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications