इराक में आत्मघाती हमले में 40 की मौत (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए ने सुरक्षा बलों के सूत्रों के हवाले से बताया कि सुन्नी बहुल इलाके अल-रदवानिया में तनख्वाह लेने के लिए एकत्रित साहवा के सदस्यों को निशाना बना कर विस्फोट किया गया। इसमें 36 की मौत हो गई और 28 लोग जख्मी हो गए।

सूत्रों ने बताया कि हमले में अल-रदवानिया में साहवा के नेता अल-हज अब्द और उसके चार भाइयों की भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हमले को दो आत्मघाती हमलावरों ने अंजाम दिया।

अल-अन्बार प्रांत में क्षेत्र में साहवा नेता खलीफ अहमद सहित चार लड़ाके मारे गए। अल-काएम क्षेत्र में सहवा की बैठक पर किए गए हमले में छह लोग घायल हो गए।

उल्लेखनीय है कि सहवा पूर्व सुन्न विद्रोहियों का समूह है जो आतंकवादी संगठन अलकायदा से लड़ने और देश में कानून व्यवस्था बहाल करने में सरकार की मदद कर रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+