ट्विटर को विशेष सौदों से धन मिलने की आशा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सबसे ताजा विचार ट्विटर के उपयोगकर्ताओं के साथ विशेष सौदे करने का है। ट्विटर ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि ट्विटर के एकाउंट का उपयोग प्रचार के लिए करने वाली कंपनियों से इस सौदे के लिए धन मिलेगा।
पहले ये सौदे अमेरिकी बाजार के लिए ही होंगे। बाद में इसका विस्तार विदेशों में किया जाएगा या संगीत और फैशन जैसे क्षेत्रों में इसे बढ़ावा दिया जाएगा।
ट्विटर केवल 140 अक्षरों में संदेश भेजने की सुविधा उपलब्ध कराता है और इसके 1.2 करोड़ उपभोक्ता हैं। परंतु कैलीफोर्निया स्थित वेबसाइट को पैसे हासिल करने में कठिनाई आ रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications