चीन में बस नदी में गिरी, 27 लापता
बीजिंग, 18 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के सिचुआन प्रांत में रविवार को एक बस के नदी में गिरने के बाद से 27 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र ने बताया कि कि इस हादसे में 11 लोगों को बचा लिया गया है। बस रोंगचाग काउंटी के पास सुबह 10.15 बजे दाजिन नदी में गिर गई।
गौरतलब है कि 35 लोगों को ले जाने वाली बस में 38 लोग सवार थे और वह सिचुआन की राजधानी चेंगदू जा रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications