दुष्कर्म के बाद नाबालिग बच्ची की हत्या
पुलिस को आशंका है कि बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बच्ची के माता-पिता पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के रहने वाले हैं और पिछले लगभग 10 वर्षों से जयपुर में मजदूरी कर रहे हैं। वे दोनों एनआरआई सर्किल के पास मेवाड़ अपार्टमेंट की निमार्णाधीन इमारत में काम करते हैं और अन्य मजदूरों के साथ यहीं रहते हैं।
पुलिस के अनुसार शनिवार रात दो बजे बच्ची की मां ने उसे दूध पिलाकर सुला दिया था। सुबह छह बजे नींद खुलने पर बच्ची अपनी जगह से गायब मिली। जबकि उसके दोनों भाई-बहन वहीं सो रहे थे। काफी तलाश करने पर बच्ची का शव नजदीक निर्माणाधीन अपार्टमेंट से बरामद किया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications