कृष्णा, कुरैशी मुलाकात सकारात्मक कदम : रहमान मलिक
मलिक ट्विटर का नियमित उपयोग करते हैं और उनके 3,498 फालोवर्स हैं।
मलिक ने कहा, "हमें खुश होना चाहिए कि भारत और पाकिस्तान कम से कम अब मूल मुद्दों पर संवाद कर रहे हैं। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक को सकारात्मक कदम के रूप में देखा जाना चाहिए।"
दोनों विदेश मंत्रियों की वार्ता के बाद कुरैशी ने भारत के प्रति कड़वाहट भरा बयान दिया था।
मलिक ने कहा कि दोनों देशों की वार्ता को तत्काल हासिल परिणाम के आधार पर नहीं वरन पिछले राजनीतिक और राजनयिक शत्रुता के इतिहास के आधार पर देखा जाना चाहिए।
मलिक ने कहा, "हमें अगली पीढ़ियों को घृणा और आतंकवाद के रोग से बचाना है। यह समय दिलों की अदला-बदली का है।"
उन्होंने कहा, "हमें शांति और प्यार के बीज बोना है जिससे आने वाली पीढ़ियों के पास केवल प्यार और केवल प्यार की फसल काटने का विकल्प हो।"
केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम के साथ 26 जून को मुलाकात करने वाले मलिक ने कहा कि वह और भारतीय मंत्री जिस प्रतिबद्धता पर सहमत हुए थे उसे पूरा करने के लिए आगे बढ़ेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications