कृष्णा के दिल्ली से निर्देशित होने की बात नहीं कही : कुरैशी
समाचार पत्र 'द न्यूज' ने कुरैशी के हवाले से कहा, "मैंने कभी नहीं कहा कि भारतीय मंत्री वार्ता के दौरान नई दिल्ली से निर्देश लेने के लिए बार-बार बाहर गए।"
कृष्णा से वार्ता के एक दिन बाद शुक्रवार को कुरैशी ने टेलीविजन चैनलों पर खुलेआम यह कहा कि कृष्णा नीतिगत मामलों पर नई दिल्ली से फोन से निर्देश हासिल कर रहे थे। इसके बावजूद पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने यह खंडन किया है।
कृष्णा अभी इस्लामाबाद में ही थे तभी कुरैशी ने टेलीविजन पर प्रसारित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत वार्ता को संकुचित कर रहा है। भारतीय विदेश मंत्री बैठक के दौरान लगातार नई दिल्ली से नीतिगत निर्देश हासिल कर रहे थे।
शनिवार को भी कुरैशी ने कहा था कि वह भारत दौरे पर केवल तभी जाएंगे जब वह अर्थपूर्ण और नतीजापरक वार्ता का आश्वासन दे।
पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने आरोप लगाया कि भारत की कुछ चरमपंथी ताकतें पाकिस्तान-भारत वार्ता की सफलता नहीं चाहती हैं।
कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान सभी मुद्दों पर भारत के साथ सीधी और स्पष्ट वार्ता चाहता है लेकिन भारत सीमित मुद्दों पर बात करना चाहता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications