डीएमआरसी को स्टीव अवार्ड
वालंटियर्स कार्यक्रम को वर्ष के 'संचार या जनसंपर्क अभियान-सामुदायिक संबंध' की श्रेणी में पुरस्कार हासिल हुआ। इस पुरस्कार के लिए 40 देशों से प्रविष्टियां भेजी गई थीं।
निर्णायक मंडल में 20 देशों के 50 सदस्य शामिल थे। उन्होंने कार्यक्रम की मीडिया में व्यापक कवरेज को स्वीकार किया। इंटरनेट पर उनको वालंटियर्स कार्यक्रम के बारे में काफी अधिक खबरें मिलीं।
स्टीव अवार्ड्स की स्थापना अमेरिका के वर्जीनिया प्रांत में वर्ष 2002 में की गई थी। इसकी स्थापना का उद्देश्य कंपनियों और उद्यमियों द्वारा किए गए प्रयासों, उपलब्धियों और सकारात्मक योगदान को सार्वजनिक मान्यता तथा सम्मान देना है।
अमेरिकी व्यापारी माइकल पी. गैलेगर ने स्टीव पुरस्कारों की कल्पना की थी। पहले स्टीव पुरस्कार वर्ष 2003 में 48 श्रेणियों में दिए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications