स्टार को नहीं, परिधान को मिले तवज्जो : वरूण
शिल्पा रैना
नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। मशहूर फैशन डिजाइनर वरूण बहल का कहना है कि वह फैशन शो के दौरान जानी-मानी हस्तियों को नहीं बल्कि अपने डिजाइन किए परिधानों को तवज्जो पाते देखना चाहते हैं।
बहल ने एक साक्षात्कार के दौरान आईएएनएस को बताया, "मैं बॉलीवुड हस्तियों को रैंप पर देखने के खिलाफ नहीं हूं। निश्चित तौर पर वे हमारे परिधानों को प्रस्तुत करने का एक बेहतर तरीका होते हैं लेकिन शो के दौरान परिधानों पर से ध्यान हटने के लिए उनकों जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।"
उन्होंने कहा, "यह दर्शक और मीडिया है जो पूरा ध्यान परिधानों से हटाकर मशहूर कलाकारों पर ले जाते हैं।"
बहल कहते हैं, "व्यक्तिगत रूप से मैं यह महसूस करता हूं कि शो के दौरान वास्तविक स्टार लांच किए जा रहे परिधान ही होने चाहिए। हम सभी डिजाइनर कड़ी मेहनत कर परिधान तैयार करते हैं तो उन्हें पूरी तवज्जो मिलनी चाहिए।"
नेशनल इंस्टीट्यट ऑफ फैशन टेक्नालजी (निफ्ट) से फैशन की डिग्री हासिल कर चुके बहल ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। भारत में नहीं बल्कि विदेशों में भी उनके काम को काफी सराहा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications