सड़क हादसे में 8 की मौत
पुलिस ने बताया कि ट्रक में सवार सभी लोग देवगढ़ गांव के रहने वाले थे, जो एक धार्मिक समारोह से लौट रहे थे। सुबह करीब 10.30 बजे ट्रक फिसलकर खाई में जा गिरा। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया। मरने वालों में तीन बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं।
घायल लोगों को सीकर के कल्याण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को जयपुर अस्पताल भेज दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications