अमेरिकी तटों पर शार्क मछलियों से दहशत
समाचार चैनल 'फॉक्स न्यूज' के अनुसार गुरुवार को बर्कले में साउथ सीसाइड पार्क बीच पर तट से करीब 50 फुट की दूरी पर दो शार्क मछलियां दिखाई दीं। इसकी वजह से तटरक्षकों ने वहां दो घंटे तक लोगों की आवाजाही रोक दी।
समुद्र के साउथसाइड पार्क बीच और ओशन बीच पर इस सप्ताह के शुरू में भी दो शार्क मछलियां दिखी थीं। अमेरिका के तटीय सुरक्षा बल ने शार्क मछलियों को लेकर नाविकों को चेतावनी जारी की है।
वन्यजीव संरक्षण सोसायटी के हेंस वाल्टर्स ने बताया कि शार्क मछलियां आकार के लिहाज से मानवों के लिए खतरनाक नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि वे संभवत: ब्राउन शार्क थीं। वे हर गर्मियों में यहां दिखाई देती हैं। छोटी मछलियों को खाने के लिए वह अक्सर समुद्र तट पर चली आती हैं। वे इंसानों को नहीं खाती हैं लेकिन अपवाद संभव है। इसलिए पानी में शार्क दिखते ही फौरन बाहर आ जाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications