नक्सलियों ने एक की हत्या की, स्कूल भवन उड़ाया
जिले के पुलिस अधीक्षक अनिरुद्ध कुमार सिंह ने आईएएनएस को बताया कि नक्सलियों ने बेजिंगीवाड़ा तथा तेंतुलीगुडा गांव में बारूदी सुरंग विस्फोट में स्कूल भवनों को उड़ा दिया।
उधर, एक अन्य घटना में नक्सलियों ने गांपाकुंडा गांव में एक व्यक्ति को पुलिस का मुखबिर बताकर उसकी हत्या कर दी। पास में ही सड़क के किनारे से उसका शव बरामद किया गया। शव के पास नक्सलियों के पोस्टर भी मिले।
गौरतलब है कि राज्य के 30 जिलों में से आधे से अधिक जिले नक्सली हिंसा से ग्रस्त हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications