आजमगढ़ में सड़क दुर्घटना, 5 की मौत
हादसा शनिवार देर रात फूलपुर थाना क्षेत्र में आजमगढ़-लखनऊ मार्ग पर हुआ, जब एक ट्रक ने सामने से आ रही जीप को टक्कर मार दी। दुर्घटना में जीप में सवार दो महिलाओं सहित पांच व्यक्तियों की मौत हो गई।
जिले के पुलिस अधीक्षक बी.एस.श्रीवास्तव ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई हैं।
श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के बाद मौके से फरार ट्रक चलाक की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक जीप सवार लोग स्थानीय सरायमीर के निवासी थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications