पंजाब, हरियाणा में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 51 हुई

चण्डीगढ़, 18 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। दोनों राज्यों में अब तक बाढ़ से कम से कम 51 लोगों की मौत हो चुकी है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार बाढ़ में हरियाणा में 26 और पंजाब में 25 लोगों की मौत हुई है।

हरियाणा सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि राज्य में बाढ़ से सबसे अधिक 11 मौतें अंबाला जिले में हुईं। कुरुक्षेत्र में 10, फतेहाबाद में चार और सिरसा में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

सिरसा और फतेहाबाद के कुछ इलाकों में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है जहां घग्गर नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

प्रवक्ता ने कहा कि कई एकड़ कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है और कई गांवों में अब तक पानी भरा है। बचाव कार्य जारी हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

प्रवक्ता ने कहा कि स्थिति के सामान्य होने में अधिक समय लगेगा।

पंचकुला जिला प्रशासन ने भी घग्गर नदी में पानी के स्तर को देखते हुए बाढ़ की चेतावनी जारी की। अधिकारियों ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में घग्गर के जल ग्रहण क्षेत्र में भारी वर्षा से बाढ़ का खतरा है।

पिछले दिनों आई बाढ़ से अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, सिरसा और फतेहाबाद जिले सबसे अधिक प्रभावित हुए।

पड़ोसी राज्य पंजाब के मानसा जिले के सार्दूलगढ़ सब डिविजन में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

मानसा के उपायुक्त कुमार राहुल ने आईएएनएस से कहा, "किसी नई कटान के नहीं होने के बावजूद सार्दूलगढ़ के कुछ इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर है। राहत कार्य जारी हैं और शनिवार को पानी भी थोड़ा घटा है।"

उन्होंने कहा कि बाढ़ से करीब 20,000 मकान क्षतिग्रस्त हुए और 9,000 एकड़ कृषि भूमि पानी में डूब गई।

आधिकारिक आकड़ों के अनुसार पंजाब में 3.25 लाख एकड़ कृषि भूमि बाढ़ में डूबने से करीब 480 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। राज्य में बाढ़ से अब तक 25 लोग मारे जा चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+