तुर्की में इंटरनेट पर प्रतिबंध का विरोध

प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि देश में 5,000 से ज्यादा इंटरनेट वेबसाइटों पर लगा प्रतिबंध हटाया जाए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक वीडियो प्रसारित करने वाली वेबसाइट यूट्यूब से प्रतिबंध हटाने के लिए प्रदर्शनकारियों ने यह प्रतिबंध लागू कराने वाले परिवहन मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारी 'इंटरनेट को मत छुओ, अपने हाथ दूर रखो' जैसे नारे लगा रहे थे।

करीब 50 गैर सरकारी संगठनों ने इंटरनेट पर प्रतिबंध के विरोध के लिए लोगों को एकत्रित किया था।

विरोध प्रदर्शन के आयोजनकर्ताओं में शामिल बिलगी विश्वविद्यालय के ओजगर उक्कन ने कहा, "इंटरनेट पर सेंसरशिप के खिलाफ हमेशा से असंतोष रहा है लेकिन लोग सड़कों पर पहली बार उतरे हैं।"

तुर्की में करीब तीन करोड़ लोग इंटरनेट का उपयोग करते हैं यहां कि कुल जनसंख्या सात करोड़ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+