दिल्ली के शोरूम में आग
एक अधिकारी ने बताया कि कनॉट प्लेस में स्थित 'बलूजा शोरूम' में रविवार सुबह करीब 11.15 बजे आग भड़क उठी।
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। हम उसे बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। आग पर काबू पाने के लिए छह दमकल वाहन रवाना किए गए हैं।"
अधिकारी ने बताया, "आग से हुए नुकसान का अभी पता नहीं चल पाया है। इसके कारणों की भी जानकारी नहीं मिल पाई है। हम फिलहाल यह नहीं बता सकते कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी या इसका कोई और कारण था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications