भविष्य निधि घोटाले में 6 न्यायाधीशों के नाम
गाजियाबाद में विशेष सीबीआई न्यायाधीश के समक्ष आरोप पत्र के साथ सौंपी गई जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि आर.पी.मिश्रा, आर.पी.यादव, आर.एन.मिश्रा, ए.के.सिंह, आर.एस.चौबे और अरुण कुमार घोटाले में लाभार्थी के रूप में शामिल रहे हैं। ये सभी पूर्व जिला न्यायाधीश हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि 78 लोगों ने फर्जी तरीके से गाजियाबाद जिला कोषागार से भविष्य निधि के रूप में 65,8757,892 रुपये निकाल लिए थे।
रिपोर्ट में कहा गया है कि आपराधिक साजिश को अंजाम देने के लिए बिल, मंजूरी आदेश जैसे दस्तावेजों को चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के नाम फर्जी तरीके से तैयार किए गए और रुपयों को निकाल लिया गया।
सर्वोच्च न्यायालय ने गाजियाबाद बार एसोसिएशन (जीबीए) की एक याचिका पर मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications