बिहार में गर्मी और उमस बरकरार
पटना, 17 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में पिछले दो दिन से बारिश नहीं होने के कारण लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह से ही तेज धूप रही।
मौसम विभाग के अनुसार तापमान में वृद्घि दर्ज की गई है। पटना में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 28़ 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के गया में तापमान 27़ 8 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर में 29 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया में 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 34़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रभारी निदेशक एस़ आई़ लश्कर ने शनिवार को बताया कि राज्य के कुछ क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाये रहेंगे तथा बारिश होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications