सिर्फ जून में 32 अमेरिकी सैनिकों ने की खुदकुशी
वाशिंगटन, 17 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी सेना के लिए जून, 2010 बेहद घातक साबित हुआ। सिर्फ इसी महीने में 32 सैनिकों ने आत्महत्या कर ली।
समाचार एजेंसी प्रेंसा लैटिना के अनुसार 21 सैनिकों ने ड्यूटी करते समय मौत को गले लगा लिया। 11 सैनिकों ने ड्यूटी से बाहर खुदकुशी की।
अमेरिका के उप सेना प्रमुख जनरल पीटर चैरेली ने बताया कि वर्ष 2009 में 245 सैनिकों ने आत्महत्या की थी। इनमें से ज्यादतर नए सैनिक थे जिन्होंने एक बार भी युद्ध का सामना नहीं किया था।
एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि हर साल 80 लाख अमेरिकी नागरिक आत्महत्या करने की सोचते हैं और इनमें से 32,000 लोग ऐसा कर भी लेते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications