इंजीनियरिंग स्कूलों के लिए वैकल्पिक प्रवेश प्रक्रिया जल्द : सिब्बल
खड़गपुर (पश्चिम बंगाल), 17 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने शनिवार को कहा कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) या अभियांत्रिकी विद्यालयों में प्रवेश चाहने वाले विद्यार्थियों पर बोझ कम करने के लिए जल्द ही एक वैकल्पिक परीक्षा प्रक्रिया पर निर्णय लिया जाएगा।
सिब्बल ने आईआईटी, खड़गपुर के 56वें वार्षिक दीक्षांत समारोह के इतर मौके पर मीडियाकर्मियों को बताया, "परीक्षा में सुधार की अत्यंत आवश्यकता है। हम अपने विद्यार्थियों पर बोझ को कम करेंगे, जिन्हें 20 प्रवेश परीक्षाओं में बैठना पड़ता है।"
सिब्बल ने इस वर्ष के प्रारंभ में आईआईटी, खड़गपुर के प्रमुख, दामोदर आचार्य के नेतृत्व में एक वैकल्पिक परीक्षा प्रक्रिया की संभाव्यता के परीक्षण के लिए निदेशकों की एक समिति गठित की थी। सिब्बल ने कहा, "यह समिति इस महीने के अंत तक अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। रिपोर्ट मिलने के साथ ही हम जल्द से जल्द उस पर कार्रवाई करेंगे।"
ज्ञात हो कि वर्ष 2010 में देश के 15 आईआईटी में उपलब्ध 10,000 सीटों में प्रवेश के लिए लगभग 4.7 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications