घग्गर नदी में डूब रहे 3 को बचाया (लीड-1)
पंचकुला की उपायुक्त आशिमा गर्ग ने आईएएनएस को बताया कि ये लोग धार्मिक अनुष्ठान के दौरान नदी में फेंके गए पैसे और अन्य कीमती वस्तुओं को तलाश रहे थे। उसी दौरान वे नदी के तेज बहाव में बह गए।
उन्होंने कहा कि नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद नदी के आसपास रह रहे लोगों को चेतावनी दी गई है कि वे नदी के नजदीक न जाएं।
उल्लेखनीय है कि पंचकुला के अलावा हरियाणा के अंबाला जिले के अधिकारियों ने घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण लोगों को बाढ़ की आशंका के मद्देनजर सतर्क रहने को कहा है।
पंचकुला जिले के अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी हिमाचल प्रदेश के जलग्रहण क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई भारी बारिश के कारण घग्गर नदी में जलस्तर बढ़ गया है।
पंचकुला निवासियों का कहना है कि नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद अब पानी उनके घरों में पहुंचने के कगार पर है।
ज्ञात हो कि पंजाब और हरियाणा के अब तक एक दर्जन जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। इसमें 40 लोगों की मौत हो चुकी है, 2,000 गांव और 300,000 एकड़ कृषि भूमि डूब गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications