तल्ख बयानबाजी के बाद अब पाक के रुख में नरमी के संकेत

भारतीय विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा की शुक्रवार को समाप्त हुई पाकिस्तान यात्रा के बाद शनिवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी और विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि उनका देश भारत के साथ द्विपक्षीय संबंध सामान्य बनाने और बातचीत जारी रखने के पक्ष में हैं।

लाहौर में एक समारोह के दौरान गिलानी ने कहा, "हम वार्ता चाहते हैं, वे भी वार्ता के इच्छुक हैं। जब भी वार्ता होगी, समस्त मसलों पर चर्चा की जाएगी।"

उधर, इस्लामाबाद में कुरैशी ने भी कहा कि पाकिस्तान, भारत के साथ द्विपक्षीय संबंध सामान्य बनाने के लिए बेहद गंभीर है, ताकि दोनों मुल्क एक नई शुरूआत कर सकें। महज एक दिन पहले कूटनीतिक मार्यादाओं का उल्लंघन कर द्विपक्षीय वार्ता में प्रगति न होने का ठीकरा भारत के सिर फोड़ने वाले कुरैशी ने कहा कि उनका मुल्क भारत के साथ संबंध सामान्य बनाने की दिशा में बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि कृष्णा के साथ वार्ता के दौरान दोनों पक्ष बातचीत लगातार जारी रखने पर सहमत हुए।

कुरैशी ने कहा कि बातचीत जारी रखने का फैसला अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सामान्य संबंधों के लाभकारी दूरगामी परिणाम होंगे। 'फ्रैंड्स ऑफ डेमोक्रेटिक पाकिस्तान' (एफओडीपी)की बैठक में कुरैशी ने अपने संबोधन में कहा कि पाकिस्तान इस दिशा में भरसक कोशिश करेगा।

इससे पहले शुक्रवार को कुरैशी ने दावा किया था कि कृष्णा को बातचीत के दौरान बार-बार नई दिल्ली से हिदायतें मिल रही थीं इसीलिए विचार-विमर्श ठीक से नहीं हो सका। उधर कृष्णा ने पाकिस्तान के इन आरोपों को गलत बताया था कि भारत सभी मसलों पर वार्ता का इच्छुक नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत सभी ज्वलंत और ठोस मुद्दों पर वार्ता को तैयार है

इस बीच पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' के अनुसार शुक्रवार को ही इस्लामाबाद में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में पाकिस्तान के शीर्ष राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक पर संतोष जाहिर करते हुए भारत के साथ वार्ता जारी रखने पर सहमति जाहिर की।

'द न्यूज' ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि इस बैठक में राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री गिलानी, सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी, विदेश मंत्री कुरैशी, आंतरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक, रक्षा मंत्री अहमद मुख्तार और वित्त मंत्री अब्दुल हफीज शेख ने हिस्सा लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+