इराक में विस्फोट, 2 भाइयों की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार प्रंतीय पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह 7.30 बजे उस दौरान हुआ जब एक आभूषण व्यापारी अपने चार बेटों के साथ मध्य तुज खुरमातो शहर के लिए जा रहे थे। उनकी कार में बम लगाया गया था।
सूत्रों ने बताया कि विस्फोट में व्यापारी के दो बेटों की मौत हो गई जबकि व्यापारी और उनके दो अन्य पुत्र घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications