एसडीएम ने खुदकुशी का प्रयास किया
पुलिस ने बताया कि मंत तहसील के एसडीएम राजीव गुप्ता ने मथुरा स्थित अपने आधिकारिक आवास में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की यह कोशिश की।
पुलिस उप निरीक्षक आर. पी. पाल ने संवाददाताओं से बताया, "गुप्ता ने अपने ही लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी है। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है।
पाल ने कहा, "प्रारंभिक जांच से लगाता है कि आत्महत्या की कोशिश की गई है। हम छानबीन पुरा होने के बाद ही कुछ कहने की स्थिति में होंगे। जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से हम घटना की जांच कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications