ग्रामीणों ने संदिग्ध चोर को पीटकर मार डाला
पुलिस ने शनिवार को बताया कि नियामतपुर गांव में शुक्रवार रात में 21 वर्षीय मुकेश कुमार को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला।
पुलिस निरीक्षक निसार हुसैन ने संवाददाओं से कहा, "गश्ती कर रहे ग्रामीणों के एक समूह ने एक व्यापारी के घर में घुसते हुए मुकेश को पकड़ा। ग्रामीणों के हमले के बाद युवक की मौत हो गई।"
हुसैन ने बताया, "प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मुकेश पर हमला करने वालों में गांव के चार लोग शामिल थे जो फिलहाल फरार हैं। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications