पिल्लै पर पाक की टिप्पणी से भारत ने नहीं जताई सहमति : राव
एक चैनल से बातचीत में राव ने पिल्लै के बयान का समर्थन करते हुए शनिवार को कहा कि मुंबई हमले में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की भूमिका से भारत निश्चित तौर पर चिंतित है।
दरअसल, लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद के भारत के खिलाफ नफरत भरे भाषणों के बारे में कुरैशी से सवाल पूछा गया था तो उन्होंने इसका कुछ ठोस जवाब देने की बजाय पिल्लै के उस बयान का हवाला दिया, जिसमें गृह सचिव ने मुंबई हमले के लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को कटघरे में खड़ा किया था।
बाद में कुरैशी ने दावा किया कि पिल्लै के बारे में उनकी राय से भारतीय विदेश मंत्री एस. एम कृष्णा भी सहमत थे। पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कूटनीतिक मर्यादाओं को लांघते हुए कृष्णा पर व्यक्तिगत प्रहार भी किए थे।
कुरैशी की टिप्पणी पर राव ने कहा कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री के बोलने का लहजा और वक्त इससे बेहतर हो सकता था। उन्होंने कहा, "कूटनीति में इस तरह के उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।"
इससे पहले शुक्रवार को राव ने एक अन्य साक्षात्कार में कहा था कि दोनों देशों के बीच चल रही वार्ता खत्म नहीं हुई है। उन्होंने कहा, "कुरैशी की टिप्पणियां हैरान करने वाली हैं। इसका कोई औचित्य नहीं था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications