उप्र में बारिश से मिली राहत
लखनऊ के अलावा रायबरेली, उन्नाव, सीतापुर, वाराणसी, इलाहाबाद, मिर्जापुर, बांदा, हमीरपुर सहित विभिन्न जिलों में गुरुवार शाम बारिश हुई। राजधानी में 14.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बंगाल की खाड़ी से आने वाले मानसून को सक्रिय होने में अभी दो-तीन दिन का समय लग सकता है।
उन्होंने बताया कि दक्षिण-पश्चिम से आने वाला मानसून फिलहाल दिल्ली और हरियाणा सहित उत्तर भारत के राज्यों में सक्रिय है। अगले 24 घंटों के दौरान यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। इसकी वजह से वहां तेज बारिश की संभावना है। पूर्वाचल में हल्की बारिश के आसार हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान लखनऊ का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। राज्य के अन्य इलाकों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications