महीने के अंत तक कम होगी खाद्य महंगाई दर: बसु
वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाहकार बसु ने कहा, "इस बात की उम्मीद करना तार्किक है कि अगले दो सप्ताह में खाद्य एवं संपूर्ण महंगाई दर कम हो जाएगी। महंगाई की दर 29 जुलाई को मौजूदा स्तर की तुलना में काफी कम होगी।"
एक पत्रकार वार्ता में बसु ने कहा बेहतर पैदावार और खरीद की बेहतर रणनीति के चलते खाद्य पदार्थो की आपूर्ति बढ़ने पर इनकी कीमतों पर दबाव बढ़ेगा।
पिछले दो सप्ताह तक गिरावट के बाद 3 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह में देश में खाद्य पदार्थो की महंगाई दर बढ़कर 12.81 प्रतिशत हो गई है जबकि जून महीने में संपूर्ण महंगाई दर बढ़कर 10.55 प्रतिशत हो गई।
बसु ने कहा, "यद्यपि खाद्य पदार्थो की कीमतों में नरमी आ रही है लेकिन बड़ी मात्रा में उपभोग होने वाली कुछ प्रमुख फसलों की पैदावार बढ़ाई जानी चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications