मुसलमानों से माफी, मुलायम का नया शिगूफा : कल्याण

अलीगढ़, 15 जुलाई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को धोखेबाज और अवसरवादी करार देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने मुलायम की मुसलमानों से माफी को एक नया शिगूफा करार दिया है।

अलीगढ़ में संवाददाताओं से बातचीत में कल्याण सिंह ने कहा कि धोखा देना मुलायम की फितरत रही है। मुसलमानों को खुश करने के लिए वह जो माफी मांगने का नाटक कर रहे हैं उससे उनका कुछ भला होने वाला नहीं है।

मुलायम को सांप्रदायिक करार देते हुए कल्याण ने कहा कि मुसलमान उनकी धोखेबाजी को पूरी तरह समझ्झ चुके हैं और इसीलिए अब उनसे दूर जा रहे हैं।

कल्याण ने कहा, "पिछले लोकसभा चुनाव में सपा को केवल 11 सीटें मिल रही थी। मेरे साथ आने से 12 सीटें और बढ़ गईं। अब अपना काम निकल गया तो मुलायम को लगा कि मेरा वोट बैंक जा रहा है। इसलिए मुसलमानों को खुश करने के लिए एक नया शिगूफा छोड़ दिया।"

कल्याण ने कई बार दोहराते हुए कहा, "मुलायम सिंह यादव अब कुछ भी कर लें वह कभी सत्ता में नहीं आ सकते हैं। यह मेरा राजनीतिक आकलन है।"

मालूम हो कि मुलायम ने आज एक बयान जारी बिना कल्याण सिंह का नाम लिए कहा कि मस्जिद गिराने वालों का साथ लेकर उनसे बहुत बड़ी गलती हुई औ इसके लिए वह मुसलमानों से माफी मांगते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+