पाकिस्तान में विस्फोट, 15 घायल
इस्लामाबाद, 15 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान में स्वात क्षेत्र के मिंगोरा इलाके में गुरुवार को एक बस अड्डे के पास हुए विस्फोट में कम से कम 15 लोग घायल हो गए।
यह विस्फोट ऐसे समय हुआ है जब इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की बैठक हो रही है।
स्थानीय समाचार चैनल 'जियो टीवी' के मुताबिक शहर के केंद्रीय बस अड्डे पर हुए शक्शिाली विस्फोट के समय वहां काफी भीड़ जमा थी।
विस्फोट में घायल अधिकतर लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को सैदू शरीफ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट में कम से कम आठ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications