गोवा विस्फोट : 4 के खिलाफ दर्ज होंगे आरोप पत्र
अदालत का यह आदेश 2009 में दिवाली की पूर्व संध्या पर हुए विस्फोट के सिलसिले में आया है। विस्फोट में दो व्यक्ति मारे गए थे।
पुलिस के अनुसार, आरोप पत्र में एसएस के जिन चार सदस्यों के नाम दर्ज हैं, उनमें विनय तालेकर, विनायक पाटील, धनंजय आशतेकर और दिलीप मनगांवकर के नाम शामिल हैं। पांच अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।
मडगाव जिला एवं सत्र अदालत ने आदेश दिया है कि चारों आरोपियों के खिलाफ सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने, हथियार जमा करने और हानि पहुंचाने से संबंधित धाराओं के तहत आरोप पत्र दायर किए जाएं।
इन आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि निरोधक अधिनियम और विस्फोटक सामग्री अधिनियम के तहत भी आरोप दायर करने के आदेश दिए गए हैं।
इन प्रावधानों के तहत आपराधिक साजिश के मामले भी आते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications