जम्मू एवं कश्मीर में लश्कर का कमांडर ढेर
जम्मू, 14 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ वनक्षेत्र में बुधवार को लश्कर-ए-तैयबा के एक जिला कमांडर सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने एक सुराग के आधार पर किश्तवाड़ वनक्षेत्र में मोहम्मद इशाक के ठिकाने पर छापा मारा। करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़ में इशाक मारा गया। वह पिछले पांच साल से इस क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय था।
पुलिस अधिकारी ने विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा, "यह एक बड़ी उपलब्धि है, इशाक की कई मामलों में तलाश थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications