मनचाहे समय पर एलपीजी डिलीवरी योजना का उद्घाटन
इस योजना के अंतर्गत, देशभर के घरेलू एलपीजी उपभोक्ता दिन में अथवा अपने मनचाहे समय पर एलपीजी सिलेण्डर की डिलीवरी को मामूली सा धन भुगतान करके प्राप्त कर सकते हैं। प्रथम चरण के तौर पर, यह सेवा दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा, फरीदाबाद, सोनीपत, गाजियाबाद, पुणे और बेंगलुरू में प्रारंभ की गई है। इस माह के अंत तक यह सेवा मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद, अहमदाबाद में और 2010 के अंत तक देशभर के प्रमुख शहरों में उपलब्ध होगी।
संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए देवड़ा ने कहा कि लोगों को बेहतर सेवा देने के लिए यह एक और कदम है और इससे एलपीजी प्राप्त करने में होने वाली कठिनाईयां दूर हो सकेंगी।
इस अवसर पर, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि यह योजना वैकल्पिक है और जनता की मदद के लिए सरकार की नीतियों को दर्शाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications