इंफोसिस ने राजस्व अनुमान बढ़ाया
इस वित्त वर्ष के शुरुआत में अप्रैल में राजस्य अनुमान में संशोधन करके इसे 25,017 करोड़ रुपये कर दिया गया था, जो साल दर साल के आधार पर 10 फीसदी अधिक था।
सूचना एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रसिद्ध कंपनी की ओर से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया है कि वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) में कंपनी की आय 6,595 करोड़ रुपये (65.95 अरब रुपये) हो सकती है जो पिछले वित्त वर्ष के इसी तिमाही से 18 फीसदी अधिक है।
अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय नियामक प्रणाली (आईएफआरएस) के तहत चालू वित्त वर्ष में सकल आय 5.8 अरब डॉलर रहने की उम्मीद है, जो साल-दर-साल के आधार पर 20 फीसदी अधिक है।
दूसरे वित्त तिमाही में 1.4 अरब डॉलर के राजस्व का अनुमान है जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही से 23 फीसदी अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications