जेल में छापेमारी, फोन और कैंची बरामद
जिलाधिकारी आऱ क़े लक्ष्मण ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में मारे गए इस छापेमारी में सात मोबाइल फोन, दो चाकू, कैंची समेत कई अश्लील सीडी और मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। छापेमारी में कुछ रुपये भी बरामद किए गए हैं।
लक्ष्मण ने कहा कि जेल के दो कक्षपालों को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिनके पास से मोबाइल फोन बरामद किया गया है उन पर कानूनी कारवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि गोपालगंज के जिलाधिकारी क़े पी़ रमैया हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व सांसद आनंद मोहन भी इसी जेल में बंद हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications