सरकार को आशा, अमेरिका नहीं लगाएगा सत्यम पर जुर्माना
देश की बाजार नियामक संस्था भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने इससे पहले अमेरिकी नियामक प्रतिभूति विनिमय आयोग (एसईसी) से महिंद्रा सत्यम पर पहले के प्रबंधन द्वारा की गई धोखाधड़ी के लिए जुर्माने नहीं लगाने का आग्रह किया था।
फिक्की द्वारा आयोजित एक समारोह से इतर खुर्शीद ने संवाददाताओं से कहा, "मेरे पास कोई औपचारिक सूचना नहीं है। मेरी अनौपचारिक सूचना के हिसाब से चिंता का कोई कारण नहीं है।"
एसईसी अमेरिका में सत्यम के संचालन की जांच कर रही है क्योंकि यह न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज में पंजीकृत है।
सत्यम मामले के संदर्भ में मंत्री ने कहा कि मुकदमा चल रहा है। सभी जांच पूरी कर ली गई है और आरोप पत्र दायर कर दिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय इस बात की जांच कर रहा है कि कोई पैसा विदेश भेजा गया है नहीं। परंतु इससे मुकदमे पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
मंत्रालय ने सत्यम महिंद्रा को पिछले वर्षो की बैलेंस शीट तैयार करने के लिए कुछ और समय दिया है।
करोड़ों रुपये का सत्यम घोटाला वर्ष 2009 में सुर्खियां बना था। इसके बाद टेलीकॉम साफ्टवेयर सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी टेक महिंद्रा ने उसका अधिग्रहण किया। इससे कंपनी का नाम बदलकर महिंद्रा सत्यम कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications