छेनी-हथौड़ी से पत्नी पर प्रहार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संयोगितागंज थाने के मूसाखेड़ी इलाके में रहने वाले रेवाराम कटारे ने मंगलवार को पत्नी अर्चना के सिर व शरीर के कई हिस्सों पर छेनी-हथौड़ी से प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। रेवाराम ने यह कृत्य अपने दो बच्चों के सामने किया।
रेवाराम की पांच वर्षीय बेटी मुस्कान ने पुलिस को बताया है कि उसके पिता ने छेनी-हथौड़ी से मां पर हमला किया है। अर्चना को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और रेवाराम फ रार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications