बम विस्फोट में यूपी सरकार का मंत्री घायल

बम विस्फोट में यूपी सरकार का मंत्री घायल

रामदत्त त्रिपाठी

बीबीसी संवाददाता, लखनऊ

उत्तर प्रदेश सरकार के कर एवं निबंधन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता उर्फ़ नंदी और उनके दो साथी इलाहाबाद में हुए बम विस्फोट में घायल हो गए हैं.

इन तीनों को यहां के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. विस्फोट मुठ्ठीगंज के बहादुरगंज मुहल्ले में हुआ.

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बृजलाल ने बीबीसी को बताया, "मंत्री इलाहाबाद के मुट्ठीगंज इलाके स्थित अपने घर से पास के मंदिर जा रहे थे. तभी हुए एक जोरदार धमाके में मंत्री और उनके गनर को चोटें आईं."

घटना स्थल पर दो मोटर साइकिल और मोपेड अधजली अवस्था में पाए गए हैं..

बृज लाल के मुताबिक नंद गोपाल गुप्ता की हालत खतरे से बाहर है लेकिन उनके गनर की हालत गंभीर बनी हुई है.

इस बीच पुलिस महानिदेशक कर्मवीर सिंह इलाहाबाद के लिए रवाना हो गए हैं.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी यह कह पाना जल्दबाजी होगी कि यह हमला था या सोची समझी साजिश थी.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस विस्फोट में शायद देशी बम का इस्तेमाल किया गया. बहादुरगंज में जिस जगह यह घटना हुई है, वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है. स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+