बैठक में नहीं पहुंचेगी महबूबा, अखबारों का प्रकाशन शुरू
श्रीनगर, 12 जुलाई (आईएएनएस)। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल न होने के अपने फैसले पर कायम हैं। इस बीच घाटी में अखबारों का प्रकाशन शुरू हो गया है।
राज्य सरकार ने बीते कुछ दिनों से घाटी के चिंताजनक हालात को देखते हुए सोमवार दोपहर तीन बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसमें कश्मीर की स्थिति पर चर्चा की जाएगी। पीडीपी ने पहले ही इसमें शामिल न होने का ऐलान किया था और अभी भी वह अपने इसी फैसले पर कायम है।
उधर, घाटी से दैनिक अखबारों का प्रकाशन आरंभ हो गया है। पूरी घाटी में प्रशासन की ओर से सख्ती की गई है ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके। गौरतलब है कि बीते बुधवार को श्रीनगर में सुरक्षा बलों की कथित गोलीबारी में तीन लोगों की मौत के बाद पूरी घाटी में कर्फ्यू लगा दिया गया था। इसके बाद चरणबद्ध ढंग से कर्फ्यू में ढील दी गई हालांकि कर्फ्यू अभी पूरी तरह से हटाया नहीं गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications