जगन के रुख से आंध्र कांग्रेस में दरार बढ़ी
मंत्रियों और विधायकों को ओडारपू यात्रा से जुड़ने से रोकने का बयान देकर अप्रत्यक्ष हमला करने के बाद जगन के नाम से लोकप्रिय युवा सांसद ने मुख्यमंत्री पर सीधा हमला करते हुए कहा कि उनकी यात्रा के कारण रोसैया को अपनी कुर्सी गंवाने का भय क्यों है।
श्रीकाकुलम जिले के रानास्थलम में रविवार रात जगन ने उपस्थित भीड़ से पूछा, "यहां मैं ओडारपू यात्रा के लिए हूं या मुख्यमंत्री के पद के लिए हूं।"
उन्होंने कहा, "मैं यह समझने में असमर्थ हूं कि मेरी यात्रा से मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी कैसे गवां देंगे। मुझे यह भी समझ में नहीं आ रहा कि वह इसे लेकर राजनीति क्यों कर रहे हैं।"
कांग्रेस नेतृत्व की अवहेलना करते हुए जगन ने सोमवार को लगातार पांचवें दिन अपनी यात्रा जारी रखी। श्रीकाकुलम जिले का दौरा पूरा करने के बाद सोमवार को उन्होंने पूर्वी गोदावरी जिले में प्रवेश किया।
पिछले वर्ष सितंबर में अपने पिता और तत्कालीन मुख्यमंत्री राजशेखर रेड्डी के एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे जाने के बाद सदमे से मरे लोगों के परिजनों को सांत्वना देने के लिए जगन यात्रा कर रहे हैं।
श्रीकाकुलम जिले में कोई भी विधायक या मंत्री जगन के साथ नहीं आया लेकिन कम से कम दो मंत्रियों और छह विधायकों ने पूर्वी गोदावरी जिले में जगन के साथ जुड़ने की घोषणा की है।
मंत्रियों और विधायकों को यात्रा में शामिल होने से रोकने पर जगन पहले ही पार्टी नेतृत्व पर प्रहार कर चुके हैं और कहा कि उनके परिवार के सदस्य उनके समर्थन में आगे आएं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications