शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स में 104 अंकों की वृद्धि (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 103.66 अंकों (0.58 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 17,937.20 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 18,010.07 के ऊपरी और 17,874.95 के निचले स्तर पर पहुंचा। सेंसेक्स ने तीन महीने के बाद 18,000 का आंकड़ा छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 30.55 अंकों (0.57 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,383.00 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,402.70 के ऊपरी और 5,351.60 के निचले स्तर पर पहुंचा। निफ्टी छह फरवरी 2008 के बाद पहली बार 5,400 के स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 19.32 अंकों (0.26 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,336.47 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 55.70 अंकों (0.60 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 9,326.28 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान रियल्टी, बैंकिंग और आईटी कंपनियों के शेयर मूल्य में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई। रियल्टी के शेयर मूल्य में 2.24 प्रतिशत, बैंकिंग के शेयर मूल्य में 1.34 प्रतिशत और आईटी के शेयर मूल्य में 1.26 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
बीएसई में कारोबार के दौरान तेल एवं गैस, टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (सीडी) और हेल्थकेयर क्षेत्र के शेयर मूल्य में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। तेल एवं गैस के शेयर मूल्य में 0.43 प्रतिशत, सीडी के शेयर मूल्य में 0.21 प्रतिशत और हेल्थकेयर के शेयर मूल्य में 0.15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई उनमें डीएलएफ (2.38 प्रतिशत), टाटा मोटर्स (2.32 प्रतिशत), विप्रो (2.25 प्रतिशत), टीसीएस (2.19 प्रतिशत) और भेल (2.11 प्रतिशत) शामिल हैं।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई उनमें रिलायंस इंफ्रा (1.91 प्रतिशत), हीरो होंडा (1.55 प्रतिशत), रिलायंस कम्युनिकेशंस (1.37 प्रतिशत), ओनएजीसी (1.36 प्रतिशत) और एसीसी (1.19 प्रतिशत) शामिल हैं।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1567 कंपनियों के शेयर मूल्य में वृद्धि हुई, 1320 कंपनियों के शेयर मूल्य में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications