कतार में ज्यादा वक्त बिताते हैं रूसी
समाचार पत्र 'मास्को टाइम्स' के अनुसार एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि ये आंकड़े लोगों के बैंक, डाकघरों पर लंबी कतार लगाने के हैं। यह सर्वेक्षण 18 देशों में किराने की दुकानों, बैंकों, डाकघरों, दवा की दुकानों, रेस्तरां, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनो पर किया गया।
सर्वेक्षण करने वाली संस्था 'नेक्स्टटेप' की प्रमुख ओकसाना अलचेनकोवा का कहना है कि रूस में लंबी कतारे देखने को इसलिए मिलती क्योंकि वहां इनमें कमी लाने के लिए कुछ किया ही नहीं जाता।
इसके बाद इटली का स्थान आता है जहां लोग औसतन 14 मिनट कतार में व्यतीत करते हैं, जबकि स्वीडन और ब्रिटेन में ग्राहकों को बेहतर सेवा मिलती है और उन्हें कतार में केवल दो से तीन मिनट समय बिताना पड़ता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications