छत्तीसगढ़ में 4 नक्सली गिरफ्तार
रायपुर, 11 जुलाई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शनिवार को चार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह वही जगह है, जहां 29 जून को नक्सली हमले में 27 जवान शहीद हो गए थे।
पुलिस अधीक्षक राहुल भगत ने नारायणपुर जिला मुख्यालय मेंसंवाददाताओं को बताया कि गिरफ्तारी रायपुर से 360 किलोमीटर दक्षिण में जंगलों से घिरे एडका गांव में की गई।
उन्होंने बताया कि ये चारों नक्सली पिछले महीने हुई तीन लोगों की हत्या में शामिल थे। पुलिस ने उनके पास से डेटोनेटर तार और नक्सली साहित्य बरामद किए हैं।
राज्य में इस वर्ष कई बार बम विस्फोट और गोलीबारी हो चुकी है। हिंसक वारदातों में 150 लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें सबसे अधिक संख्या जवानों की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications