पत्नी, बच्चे पर हमला करने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार
नरेश नाम का यह सिपाही पुलिस कंट्रोल रूम में कार्यरत है। वह अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ हौज खास स्थित पुलिस क्वार्टर में रहता है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "रविवार सुबह 6.00 बजे नरेश का पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। बेटे रुपेश ने जब बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तब नरेश ने उसे झापड़ रसीद कर दिया और उस पर बालों में लगाए जाने वाले पिन से हमला किया। रुपेश बुरी तरह घायल है।"
पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने नरेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications